मध्य प्रदेश में यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल
मध्य प्रदेश में यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल भीमबेटका भीमबेटका की गुफाएँ रायसेन जिले में स्थित हैं, जो आदिमानव द्वारा बनाये गये शैलचित्रों और शैलाश्रयों के लिये प्रसिद्ध हैं। इनकी खोज स्व. डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ने वर्ष 1957-58 में की थी। इन्हें वर्ष 2003 में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किया गया है। साँची स्तूप तीर्थ साँची स्तूप रायसेन जिले में स्थित बौद्ध धर्म का प्रमुख स्थल है, जिसका निर्माण ईसा पूर्व तीसरी शताब्दी में सम्राट अशोक ने करवाया था। साँची स्तूप की खोज 1818 ई. में जनरल टेलर ने की थी। यूनेस्को द्वारा वर्ष 1989 में साँची स्तूप 'को विश्व धरोहर घोषित किया गया है। खजुराहो के मंदिर छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो के मंदिरों का निर्माण 10वीं और 11वीं शताब्दी के मध्य चंदेल शासकों द्वारा करवाया गया था। वर्ष 1986 में खजुराहो मंदिरों को विश्व धरोहर घोषित किया गया है।